बैंक हड़ताल : 10 लाख कर्मचारी आज बैंक हड़ताल पर, जाने क्या है वजह

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 01:11 PM IST

सुर्खियां

बैंक हड़ताल : 10 लाख कर्मचारी आज बैंक हड़ताल पर, जाने क्या है वजह

बैंक कर्मचारी व यूनियन की एक हफ्ते में ये दूसरी हड़ताल है। 21 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों द्वारा पहली हड़ताल की गई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले 5 दिन में बैंकों में सिर्फ 1 दिन काम हुआ।
Dec 26, 2018, 10:06 am ISTNationAazad Staff
Bank
  Bank

देशभर में 21 सरकारी और 9 पुराने निजी बैंकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। आज 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का ऐलान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने किया है। इसमें कर्मचारियों की 4 और अधिकारियों की 5 यूनियन शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल को लेकर बैंक यूनियनों ने 26 दिसंबर को रैली निकालने और दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही देशभर में हड़ताल को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

-

बता दें कि विजया बैंक और देना बैंक के बैंक आफ बड़ौदा में प्रस्तावित विलय के खिलाफ यह हड़ताल बुलाई गई है। गौरतलब है कि 21 दिसंबर को भी बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की थी।   यह हड़ताल विलय और सैलरी बढ़ाने जैसी कुछ मांगों को लेकर की जा रही है। 

हड़ताल करने की वजह

1.सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के मर्जर का फैसला लिया है। जिसका कर्मचारी संघ विरोध कर रहे हैं।

2.इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने 8% वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। हालांकि बैंक कर्मचारी संघों को यह मंजूर नहीं। बता दें कि वेतन वृद्धि नवंबर 2017 से बकाया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!