बैंक स्कैम : सिंभौली शुगर्स लिमिटेड में बड़ा बैंक छोटाला सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद का नाम भी शामिल

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 01:43 PM IST

सुर्खियां

बैंक स्कैम : सिंभौली शुगर्स लिमिटेड में बड़ा बैंक छोटाला सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद का नाम भी शामिल

सीबीआई ने सिम्भौली शुगर्स लिमिटेड, उसके अध्यक्ष गुरमीत सिंह मान, उप महाप्रबंधक गुरपाल सिंह और अन्य के खिलाफ 97.85 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज. इस मामले में 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था.
Feb 26, 2018, 11:25 am ISTNationAazad Staff
CBI
  CBI

बैंकों से लोन लेकर धोखाधड़ी व घोटाले का मामला एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. ताजा मामला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का है. इस बैंक ने सिंभोली शुगर लिमिटेड कंपनी पर 200 करोड़ रुपये का घपला करने का आरोप लगाया है. बता दें कि शुगर रिफाइनरी कंपनियों देश की सबसे बड़ी शुगर रिफाइनरी केपनियों  में से एक है. यह कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी लिस्टेड है.

सीबीआई ने 97.85 करोड़ रुपये के ऋण नहीं चुकाने के मामले में सिंभोली शुगर लिमिटेड, इसके सीएमडी गुरमीत सिंह मान, डिप्टी एमडी गुरुपाल सिंह और अन्य 9 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि गुरपाल सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद हैं.

-

इन पर आरोप है कि चीनी मिल के नाम पर दो लोन लिए गए थे जिसमें एक 97.85 करोड़ और दूसरा 110 करोड़ रुपए का है. मुकदमा के मुताबिक दोनों लोन ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से लिए गए थे.  97.85 करोड़ के लोन को साल 2015 में ही फ्रॉड घोषित किया गया था. वहीं पुराने लोन को चुकाने के नाम पर 110 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट लोन लिया गया था.

दिसंबर 2016  में दूसरे लोन को भी एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) की श्रेणी में डाल दिया गया . इस मामले में बैंक ने 17 नवंबर 2017 को सीबीआई से इस मामले की शिकायत की थी जिसके खिलाफ 22 फरवरी 2018 को मुकदमा दर्ज किया गया है.

बहरहाल अब तक सीबीआई ने इस मामले में सिंभोली शुगर्स लिमिटेड के खिलाफ मामले के सिलसिले में दिल्ली और उत्तरप्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी भी की है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!