Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:39 PM IST
उत्तर प्रदेश के बहराइच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद सावित्रीबाई फुले ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से इस्तीफे के बाद सावित्रीबाई फुले ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सावित्रीबाई फुले अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही है। हालही में सावित्रीबाई ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा में योगी का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है। सावित्रीबाई फुले ने ये भी कहा था कि देश के हर मंदिर में दलितों को ही पुजारी रखा रखा जाना चाहिए क्योंकि देश में 3 प्रतिशत पंडितों ने ही हर जगह कब्जा जमा रखा है।
-वहीं मंगलवार को सावित्रीबाई फुले ने हनुमान जी को लेकर विवादित बयान दिया था सावित्रीबाई फुले ने कहा ‘हनुमान दलित थे और मनुवादियों के गुलाम थे। अगर लोग कहते हैं कि भगवान राम हैं और उनका बेड़ा पार कराने का काम हनुमान जी ने किया था। उनमें अगर शक्ति थी तो जिन लोगों ने उनका बेड़ा पार कराने का काम किया, उन्हें बंदर क्यों बना दिया? उनको तो इंसान बनाना चाहिये था लेकिन इंसान ना बनाकर उन्हें बंदर बना दिया गया। उनको पूंछ लगा दी गई, उनके मुंह पर कालिख पोत दी गयी। चूंकि वह दलित थे इसलिये उस समय भी उनका अपमान किया गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!