Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 07:22 PM IST
लगातार देश में बढ़ती महंगाई लोगों की जेब और ढिली करने जा रही है। अगर आप रेल से यात्रा करते है तो ये खबर आपके लिए खास है। भारतीय रेल रेलयात्रियों को स्टेशनों पर दिए जाने वाले सुविधा-शुल्क को बढ़ाने का अधिकार मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) को दे दिया है। जिससे क्लॉक रूम और लॉकरों के यूज का शुल्क बढ़ा दिया गया है।
रेलवे के क्लॉक रूम और लॉकरों का यूज करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, इस सेवा को आधुनिक बनाने के लिए शीघ्र ही बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
फिलहाल 24 घंटे के लिए लॉकर के यूज के लिए यात्रियों से 20 रुपए का शुल्क और उसके बाद हर एक अतिरिक्त 24 घंटे के लिए 30 रुपए वसूले जाते हैं। पहले यह शुल्क 15 रुपए था।
वहीं, क्लॉकरूम का शुल्क 24 घंटे के लिए 15 रुपए है तथा प्रत्येक अतिरिक्त 24 घंटे के लिए यात्रियों से 20 रूपए लिए जाते है। जबकि वर्ष 2000 में ये केवल सात रुपए था। फरवरी, 2013 से क्लॉकरूम और लॉकर के चार्ज में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
गौरतलब है कि वर्तमान वित्त वर्ष में रेलवे में सुधार और आधुनिकीकरण के लिए 1,20,000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!