अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, एम्स पहुंचे कई नेता

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:12 AM IST

सुर्खियां

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक, एम्स पहुंचे कई नेता

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू गुरुवार को वाजपेयी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
Aug 16, 2018, 10:04 am ISTNationAazad Staff
Atal Bihari Vajpayee
  Atal Bihari Vajpayee

पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उन्हे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक एम्स की ओर से बुधवार शाम को डॉक्टरों ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया था जिसमें उनकी हालत नाजुक बताई गई थी। बहरहाल पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की हालात जानने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं आज नई दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कुछ देर पहले ही एम्स जाकर अटल बिहारी वाजपेयी देखने अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा 10.30 बजे तक गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी आदि नेता भी अस्पताल जाएंगे।

-

गौरतलब है कि 11 जून से अटल बिहारी वाजपेयी एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!