Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:54 PM IST
जम्मू के सुंजवान आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने एक बड़ा बयान दिया है। कविंद्र गुप्ता ने इस हमले को रोहिंग्या मुसलमानों से जोड़ा है।
कवींद्र गुप्ता ने अपने बयान में कहा है कि जिस जगह ये हमला हुआ है, वहां आसपास रोहिंग्या शरणार्थी भी रहते हैं। ऐसी स्थिति में इस बात की भी आशंका है कि हमले में रोहिंग्या शरणार्थियों का उपयोग किया गया हो।
-बता दें कि म्यांमार से विस्थापित रोहिंग्या बड़ी संख्या में जम्मू में शरण लिए हुए हैं. अक्सर इन शरणार्थियों के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आवाज उठती रही हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आज तक किसी रोहिंग्या शरणार्थी के आतंकी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी नहीं मिली है।
बहरहाल इस हमले के बाद पूरे जम्मू शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना ने कैम्प को चारों ओर से घेर लिया है।आतंकी कैंप की जाली काट कर अंदर घुसे और उसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं इस आंतकी हमले के चलते जम्मू-पठानकोट हाईवे पर यातायात बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पांच फरवरी को रात जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलवामा के काकापुरा में सेना के 50वीं राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर हमला बोल दिया. इस दौरान आतंकियों ने कैंप पर फायरिंग की और ग्रेनेड फेंके। हालांकि इस हमले में किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!