Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 11:22 PM IST
हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात के लिए 182 सीटों के लिए मतदान हुए थे जबकि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 68 सीटों पर चुनाव हुए थे। सुबह साधे आठ बजे से ईवीएम मशीन से वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है।
बता दें कि दोनों राज्यों में चुनाव का रिजल्ट देश की दो बड़ी पार्टियों के लिए काफी अहम बना हुआ है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 85 सीटों पर आगे हैं। वहीं कांग्रेस 75 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
-9.23 am: गुजरात में एक बार फिर भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा को 87 और कांग्रेस को 81 सीटों पर बढ़त। वहीं 9.12 am: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने आश्चर्यजनक रूप से भाजपा से बढ़त लेते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करे तो पिछले दस सालों से यहां कांग्रेस का शासन है। यहां इस बर्ष चुनाव आयोग ने मतदान में ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी प्रयोग किया है। मतगणना के दौरान हर हलके से एक वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम में डले वोटों से मिलान होगा। अर्की विधानसभा सीट के लिए 9 नवंबर को 130 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया गया था। बहरहाल कांग्रेस छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उतारकर अपने पुराने गढ़ में वापसी करने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश चुनाव में जिस एक सीट पर सबकी नजर लगी हुई है, वो है अर्की।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!