सिग्नेचर ब्रिज विवाद : मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:13 PM IST

सुर्खियां

सिग्नेचर ब्रिज विवाद : मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान धमकाने और मारपीट को लेकर भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
Nov 15, 2018, 9:40 am ISTNationAazad Staff
Arvind Kejriwal
  Arvind Kejriwal

सिग्नेचर ब्रिज विवाद अब और गहराता जा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समाहरोह के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ हुई धक्का मुक्की और जान से मार देने की धमकी ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कि इस मामले में मनोज तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्लहा के खिलाफ मामला पहले ही दर्ज कराया था।

बहरहाल अब इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल हो गया है। जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर 2018 को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समाहरोह के दौरान आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने मनोज तिवारी को मंच से धक्का दिया था।

-

इसके बाद मनोज तिवारी ने आप विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद एफआईआर में कई मंत्रियों को निशाना बनाया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मनोज तिवारी की शिकायत पर आईपीसी की 6 धाराओं पर मामाल दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस की क्रांइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।  क्रांइम ब्रांच इस मामले में जल्द ही अमानतुल्लाह खान से पूछताझ कर सकती है। हालांकि ये बात अभी स्पष्ट नहीं है कि क्रांइम ब्रांच अरविंद केजरीवाल से इस मामले में कब तक पूछताझ करेगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!