Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:27 AM IST
केरल के बहुचर्चित सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और महिला ने मंदिर में प्रवेश किया है। हालांकि की खबरों की माने तो महिला को भगवान अयप्पा के दर्शन करने नहीं दिया गया है। महिला के मंदिर में जाते समय कुछ लोगों को उसकी उम्र को लेकर संदेह था, जिसका कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
यह महिला श्रीलंका की बताई जा रही है। इस महिला ने गुरुवार देर रात चढ़ाई कर ऊपर पहुंची, इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि वो भगवान अयप्पा के दर्शन करना चाहती है, वो मेनोपॉज में पहुंच चुकी है और उसके पास इसका मेडिकल सर्टिफिकेट भी है। इस सर्टिफिकेट के मुताबिक महिला यूटरस ऑपरेशन के जरिए निकाला जा चुका है जिसकी वजह से उसे पीरियड्स नहीं आते हैं। हालांकि पुलिस ने उस महिला को सुरक्षा मुहैया कराई, लेकिन मंदिर के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण वो भगवान अयप्पा का दर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर ही पूजा की और वापस लौट गईं।
-गौरतलब है कि बुधवार के तड़के करीब 4 बजे के आस पास 40 साल की दो महिलाओं ने मंदिर में एंट्री की और भगवान अयप्पा के दर्शन किए। जिसके बाद मंदिर में शुद्धीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान महिला के साथ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। वहीं मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद राज्य में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हुए। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के विरोध स्वरूप भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा आहुत राज्यव्यापी बंद का असर भी दिखा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!