आनंदीबेन पटेल होंगी मध्य प्रदेश की अगली राज्यपाल

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 06:04 PM IST

सुर्खियां

आनंदीबेन पटेल होंगी मध्य प्रदेश की अगली राज्यपाल

मध्यप्रदेश में आनंदीबेन भाजपा की तीसरी राज्यपाल होगी। वहीं मध्य प्रदेश की 27वीं गवर्नर के पद पर नियुक्त होगी।
Jan 20, 2018, 1:39 pm ISTNationAazad Staff
Anandiben patel
  Anandiben patel

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश की अगली राज्यपाल बनाने का ऐलान कर दिया गया है।  आनंदीबेन पटेल ओम प्रकाश कोहली की जगह लेंगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जल्द ही आनंदीबेन पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाएं. मालूम हो कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने कुछ समय अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

-

गौरतलब है कि आनंदीबेन पटेल से पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भाई महावीर और रामप्रकाश अग्रवाल मध्यप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं। वे सरला ग्रेवाल के बाद प्रदेश के राजभवन में दूसरी महिला राज्यपाल होंगी।

आनंदी बेन से जूड़ी कुछ बाते -

आनंदी बेन 1988 में बीजेपी में शामिल हुई। पहली बार वे उस समय चर्चा में आईं। जब उन्होंने अकाल पीड़ितों के लिए इंसाफ मांगने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

998 में गुजरात कैबिनेट में आने के बाद से उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला।

1987 में "वीरता पुरस्कार" से भी नवाजा जा चुका है।

बेस्ट टीचर के लिए आनंदी बेन को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। 1997 में उन्होंने वालंटरी रिटायरमेंट ले लिया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!