कोलकाता : अमित शाह की रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को लेने गई बस हुई हमले का शिकार

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 10:49 AM IST

सुर्खियां

कोलकाता : अमित शाह की रैली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को लेने गई बस हुई हमले का शिकार

भाजपा जाओं के लगाए गए नारे।
Aug 11, 2018, 11:13 am ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

भारतीय जनता पार्टी अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनान में जीतने के लिए जीतोड़ कोशिश में लगी हुई है। भाजपा अपनी पार्टी का पर्चम इस बार पश्चिम बंगाल में भी लहराना चाहती है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 43 सीटें हैं, इनमें से टीएमसी के पास 34 सीटें हैं।

इस लिए आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां एक रैली को संबोधित करने वाले है लेकिन इस रैली को संबोधित करने से पहले ही टीएमसी के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है।

-

खबर तो ये भी है कि जो बस रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को लेने के लिए गई थी। रात में अज्ञात लोगों ने बस पर हमला कर दिया। बस के शीशे तोड़ दिए। बहरहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी है।

अमित शाह की रैली के लिए जगह-जगह उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गये हैं। हालांकि  इन्हीं पोस्टरों के बीच अमित शाह के विरोध में भी पोस्टर लगाया गया  है। इन पोस्टरों पर 'एंटी बंगाल भाजपा गो बैक' लिखा है। इस पोस्टरों में भाजपा को बंगाल विरोधी बेताया गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!