अमित शाह शुक्रवार को मेघालय में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 03:02 PM IST

सुर्खियां

अमित शाह शुक्रवार को मेघालय में दो रैलियों को संबोधित करेंगे

मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है।
Feb 14, 2018, 2:45 pm ISTNationAazad Staff
Amit Shah
  Amit Shah

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को मेघालय में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह एक रैली को जोवई में और दूसरी रैली को मल्की मैदान में संबोधित करेंगे। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा प्रमुख एस. लिंगदोह मीडिया को दी है।

वहीं इस मेघालय विधानसभा सिटों के लिए कांग्रेस ने मेघालय में ईसाई जनसंख्या की अधिकता को देखते हुए ईसाई नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए चुना है। इनमें दो बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के ओमान चांडी, वरिष्ठ विधायक के.सी जोसफ, लोकसभा सदस्य एंटो एंटनी और विधायक डॉमिनीक प्रेजेंटेशन शामिल हैं।

-

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 29 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रचार अभियान की अगुवाई पर्यटन राज्य मंत्री के.जे अल्फोंस कर रहे है। मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव है। मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा लगातार 4 बार से विधायक हैं. हालांकि वो इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!