इवांका ट्रंप ने भारत को एक महान दोस्त और साझीदार बताया

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 04:47 AM IST

सुर्खियां

इवांका ट्रंप ने भारत को एक महान दोस्त और साझीदार बताया

इवांका ट्रंप अलगे सप्ताह हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल इकॉनमिक समिट में होगी शामिल
Nov 22, 2017, 3:54 pm ISTNationAazad Staff
Ivanka
  Ivanka

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार व बेटी इवांका ट्रंप ने भारत-अमेरिका वैश्विक उद्यमी शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि  दोनों देशों के बीच ‘‘मजबूत दोस्ती’’ का एक प्रमाण है। बता दे कि हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर के बीच होने वाले जीईएस (ग्लोबल इकॉनमिक समिट) में इवांका अधिकारियों के एक उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल,महिला उद्यमियों और उद्योगपतियों का नेतृत्व करेंगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वावारा किया जाएगा।  यह सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा। इस शिखर सम्मेलन में 170 देशों के 1500 उद्योगपति हिस्सा लेंगे।

इवांका ने इस सम्मेलन एवं भारत यात्रा से पहले कहा कि  शिखर सम्मेलन की थीम पहली बार ‘वुमन फर्स्ट एंड प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ है...जो प्रशासन की उस सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो ही उनका समुदाय एवं देश कामयाब होगा।

-

इस मौके पर उन्होने कहा कि मैं भारत यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हूं। भारत, अमेरिका का एक ‘‘महान दोस्त एवं साझेदार’’ है। इवांका हैदराबाद में प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से भी मुलाकात करेंगी । इसके साथ ही इस सम्मेलन के दौरान इवांका महिलाओं और बच्चों से सीधे संवाद भी करेंगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!