Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:37 PM IST
हमारी कानून व्यवस्था कितनी धीमी है इसका जीता जागता उदाहरण हिंदी की विख्यात लेखिका महादेवी वर्मा को निधन के 31 साल बाद इलाहाबाद नगर निगम द्वारा भेजे गए हाउस टैक्स नोटिस से लगाया जा सकता है। बता दें कि इस नोटिस में कहा गया है कि यदि टैक्स नहीं भरा गया तो वह कुर्की के कार्य को शुरू करेंगे। नोटिस के अनुसार लेखिका के अशोक नगर स्थित घर 327/114 पर 48,050 रुपए का हाउस टैक्स बकाया है। जिसकी वजह से हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों में गुस्सा है वहीं नगर निगम ने इसे दिनचर्या का मामला बताया है। इस नोटिस में कहा गया है कि हाजिर होकर 15 दिनों के अंदर हाउस टैक्स जमा कराएं नहीं तो प्रशासन घर की कुर्की करेगा।
महादेवी वर्मा का निधन 1987 में हुआ था। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार निधन से दो साल पहले महादेवी वर्मा ने एक ट्रस्ट 'साहित्य न्यास' की स्थापना की थी। इस ट्रस्ट को उन्होंने अपना मकान सहित सारी सम्पत्ति दान कर दी थी। वर्तमान में रामजी पांडे अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। 4 नवंबर 2017 को नगर निगम ने रामजी पांडे को हाउस टैक्स का नोटिस दिया था। महादेवी वर्मा के ट्रस्ट का कामकाज भी रामजी पांडे का परिवार ही देख रहा है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!