किसानों ने सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र में 800 गायों को किया बंद, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 12:46 PM IST

सुर्खियां

किसानों ने सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र में 800 गायों को किया बंद, डीएम ने दिए जांच के आदेश

फसल बर्बादी से नाराज होकर किसानों ने तकरीब 800 गायों को सरकारी स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र में बंद किया। अपने खेतों को इन आवारा पशुओं से बचाने के लिए किसानों को इस तरह का कदम उठाना पड़ा है।
Dec 27, 2018, 12:01 pm ISTNationAazad Staff
cows
  cows

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिले के देहात क्षेत्रों के किसानों ने 24 और 25 दिसंबर को आवारा गायों से परेशान होकर करीब 700 से 800 गायों को एक स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। किसानों ने इस कदम को गायों द्वारा फसल बर्बाद किए जाने का हवाला दिया है। यहां के किसानों का कहना है कि उन्होंने सरकार से गाय के लिए शेल्टर्स की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कुछ भी नहीं किया गया।

किसानों की इस शिकायत पर अलीगढ़ के डीएम सीबी सिंह ने कहा, 'हमें शिकायतें मिली हैं कि गांव वालों ने स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में आवारा गायों को बंद कर दिया था। मैंने एसडीएम को गोराई गांव जाने का निर्देश दिया है। ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है कि वह इस मामले का समाधान करे। हम कई गांवों में गायों के लिए आश्रय स्थल बनवाने की प्रक्रिया में हैं।

-

वहीं अलीगढ़ एसएसपी एके साहनी ने कहा कि प्रशासन आवारा गायों को आश्रय स्थलों में ले जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने वाहनों पर हमला कर दिया। क्योंकि अफवाहें व्हाट्सएप के माध्यम से फैलाई गई थीं कि गायों को वध करने के लिए ले जाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!