Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:27 AM IST
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारों की माने तो अजय माकन केंद्र की राजनीति में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस बात की भी जानकारी दी जारी है कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि माकन यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की खबरों के बाद माकन ने अपना इस्तीफा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माकन 'आप' के साथ गठबंधन के खिलाफ थे। बता दें कि माकन ने अपने इस्तीफे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया। बहरहाल आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की खबरें तेज है।
-अजय माकन ने सोशल मीडिया पर ट्टवीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 2015 विधान सभा के उपरान्त- बतौर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष- पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!