Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:10 AM IST
ऐश्वर्या पिस्से ने मोटरस्पोर्ट्स में विश्व खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। उन्होंने हंगरी के वरपालोटा में चैम्पियनशिप के फाइनल राउंड के बाद महिलाओं की श्रेणी में एफ.आई.एम विश्व कप में जीत हासिल की और इसी के साथ वह विश्व स्तर पर इस खेल में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
हंगरी में सोमवार को हुए एफ.आई.एम वर्ल्ड कप के फाइनल राउंड के बाद ऐश्वर्या ने महिला कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया। ऐश्वर्या ने दुबई में पहला राउंड जीता था, जबकि पुर्तगाल में तीसरे, स्पेन में पांचवें और हंगरी में चौथे पायदान पर रही।
-
२३ वर्षीय ऐश्वर्या ६५ अंकों के साथ अपना टूर्नामेंट खत्म किया। वह पुर्तगाल की रीटा से चार अंक से आगे रही। ऐश्वर्या ने ५२ अंकों के साथ और रीटा ४५ अंकों के साथ खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। हंगरी में चौथा स्थान हासिल कर भारतीय खिलाड़ी के खाते में १३ अंक आए, जबकि रीटा तीसरे पायदान पर रही और उनके खाते में १६ अंक और जुड़े। बता दें कि इस आयोजन का संचालन इंटरनेशनल मोटरसाइकलिंग फेडरेशन द्वारा किया गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या बेंगलुरू की रहने वाली है। उनके दो बड़े एक्सीडेंट हो चुके हैं। साल २०१७ में वह गिर गई थी, जिससे उनका कॉलर बोन टूट गया था। उनकी सर्जरी हुई और करीब दो माह तक वह हॉस्पिटल में रहीं। डॉक्टर्स ने ऐश्वर्या के कॉलरबोन को जोड़ने के लिए स्टील की प्लेट और सात स्क्रू लगाए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!