Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:07 AM IST
केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कारण 300 से ज्यादा की मौत हो गई तो वहीं लाखों लोग बेघर हो गए है। बचाव कार्य के लिए कई इलाकों में सेना तैनात की गई है। फिलहाल दो दिनों से बारिश नहीं होने से बाढ़ के हालात कम होते दिख रहे है। लेकिन केरल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाढ़ का पानी कम होने से लाखों लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए है जिसके कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के अलुवा में तीन लोगों को चिकनपॉक्स हुआ है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-गौरतलब है कि 8 अगस्त से केरल भायनक बाढ़ के हालात का सामना कर रहा है। केरल में 8 से 15 अगस्त के बीच सामान्य मॉनसून के मुकाबले 250 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। बारिश के कारण 35 बांधों के फाटक खोलने पड़े थे जिसके कारण कई नदियों का जल स्तर बढ़ गया और राज्य में बाढ़ आ गई। बता दें कि केरल में यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है। राज्य को लाखों करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!