अभिनेत्री के साथ विमान में हुई छेड़छाड़

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 12:42 AM IST

सुर्खियां

अभिनेत्री के साथ विमान में हुई छेड़छाड़, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

भिनेत्री जायरा के साथ विमान में सह-यात्री ने की छेड़छाड़
Dec 11, 2017, 1:49 pm ISTNationAazad Staff
molesting
  molesting

दंगल फिल्म से बॉलीबुड में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जायरा के साथ विस्तारा विमान में कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री का आरोप है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एक विमान में उनके सह-यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। बहरहाल आरोपी की पहचान विकास सचदेव के रूप में की गयी है। आरोपी की उर्म 39 वर्ष बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी को धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

पीड़ित अभिनेत्री जायरा ने इस छेड़छाड की आप बीती सोशल मीडिया के सहारे बताई और मदद की गुहार की। बता दे कि जायरा ने अपने साथ हुए छेड़ - छाड़ का किस्सा रोते रोते सुनाया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही विमान कंपनी ने कहा है कि हम इसकी जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।

-

फिलहाल पुलिस जायरा का बयान दर्ज करने के लिए उनके होटेल पहुंची है। विमान कंपनी ने जारी किए बयान में कहा कि केबिन क्रू से पूछताछ की जा रही है और क्रू जायरा की मदद नहीं कर सका क्योंकि उस वक्त फ्लाइट में मूवमेंट की अनुमति नहीं थी। कंपनी ने अब तक आरोपी युवक से संपर्क नहीं किया है। बहरहाल अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!