Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 10:16 AM IST
आरुषि हमेराज हत्याकांड मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। आरुषि हमेराज हत्याकांड मामले में राजेश और नूपुर तलवार ने CBI के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपिल की थी। गौरतलब है कि राजेश तलवार की बेटी आरुषि और उसके नौकर हेमराज की मौत सन २००८ में हुई थी। गाजियाबाद स्थित CBI अदालत ने २६ नवम्बर को राजेश तलवार और उसकी पत्नी नूपुर तलवार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।
इस सजा के खिलाफ इन दोनों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपिल की थी। अदालत में दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस मामले में सुनवाई की अगली तारिख १२ अक्टूबर तय की थी। आज कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।
-न्यायमूर्ति बीके नारायण और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार मिश्र की खंडपीठ में आज दोपहर दो बजे के बाद इस केस का फैसला सुनाया जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!