मुंबईः ईएसआईसी अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 की मौत, 150 से ज्यादा जख्मी, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 02:25 PM IST

सुर्खियां

मुंबईः ईएसआईसी अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 की मौत, 150 से ज्यादा जख्मी, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी कामगार अस्‍पताल में आग के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस हादसे में 150 लोगों घायल बताए जा रहे है। इलाज के लिए लोगों को पांच अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dec 18, 2018, 11:20 am ISTNationAazad Staff
Fire
  Fire

मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार शाम ईएसआईसी कामगार अस्पताल में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं एक 6 महीने का बच्चा भी इस हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में 150 से ज्याद लोग घायल बताए जा रहे है। इनमें 173 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। घायलों को पांच अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। जिनमें से 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस अस्पताल को एनओसी भी नहीं मिला था। 15 दिन पहले अस्पताल ने फायर सेफ्टी को लेकर एनओसी के आवेदन किया था, लेकिन फायर डिपार्टमेंट ने इसे नाकाफी मानते हुए खारिज कर दिया था। जानकारी के मुताबिक अस्पताल की चौथी मंजिल पर सेमवार शाम आग लगी थी। जिसके बाद इस आग ने एक भयानक रुप ले लिया। इस हादसे में कई लोग झूलस गए वहीं कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो कुछ लोगों की रास्ते में ही मोत हो गई और कुछ लोगों ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक कुथ घयलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

-

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया दिया जाएगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!