Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 06:40 PM IST
पिछले दो सालों से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके मद्दे नजर कई राज्यों में केंद्रीय कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया जिसके बाद सरकार की तरफ से उन्हें आश्वाश्न मिला। बहरहाल सूत्रों से मिली जाननकारी के मुताबिक लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ-साथ अगले साल डबल तोहफा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखते हुए सरकार 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नाराज करने का खतरा मोल नहीं लेगी। इस लिए ये उम्मीद की जा रही है कि अगले साल के शुरुआती महीने में ही सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।
-मिल सकती है सिफारिशों से ज्यादा सैलरी -
कर्मचारियों को वेतन आयोग की तरफ से सिफारिश से अधिक सैलरी दी जा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी बेसिक सैलरी को 26,000 कर दिया जाए। ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें सिफारिशों से ज्यादा सैलरी मिल सकती है। हालांकि सरकार वित्तीय बोझ का हवाला लेकर कर्मचारियों की मांग को पूरी तरह से नहीं मांन सकती है, लेकिन सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ एक और तोहफा दे सकती है।
बढ़ सकती है रिटायरमेंट उम्र की सीमा -
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले में ताजा अपडेट यह है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी के अलावा कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल की जा सकती है। इसके पिछे यह तर्क दिया जा रहा है कि सरकार के पास अभी इतनी मजबूत वित्तीय स्थिति नहीं है कि वह केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा कर सके। हालांकि इस मामले को लेकर वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि फिलहाल सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!