पचास श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 05:56 PM IST

सुर्खियां

पचास श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

50 श्रमिकों में से तीन महीलाओं को भी दिया जाएगा ये पुरस्कार
Jan 25, 2018, 2:30 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने गुरुवार को  पुरस्कार केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत 50 श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।गौरतलब है कि इस पुरस्‍कारों के लिए उन श्रमिकों का ही चयन किया जाता है जिनमें 500 या उससे ज्‍यादा श्रमिक कार्यरत हों।

हालांकि इस वर्ष प्रदान किये जाने वाले श्रम पुरस्‍कारों की कुल संख्‍या 32 है, लेकिन तीन महिलाओं सहित 50 श्रमिक ये पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 34 श्रमिक और निजी क्षेत्र के 16 श्रमिक शामिल हैं।

-

इसमें सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार श्रम रत्न पुरस्कार होता है जो केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाता है इस पुरस्कार के साथ उस व्यक्ती को दो लाख रूपये की नगद धनराशि भी दी जाती है। गौरतलब है कि इस पुरस्कार की घोषणा प्रधानमंत्री ने 2016 में की थी जिसे अब 2018 में श्रमिकों को देकर नवाजा जाएगा। बहरहाल इस साल किस श्रमिक को श्रम रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं।

2017 में 56 लोगों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार से नवाजा गया था। जिसकी घोषणा 2015  में की गई थी। हालांकि इनमें वर्ष 2015 में सर्वोच्च ‘श्रम रत्न सम्मान’ के लिए किसी को योग्य नहीं पाया गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!