राजस्थान: मुख्यमंत्री की कमान संभालने के साथ ही अशोक गहलोत ने 40 आईएएस अफसरों के किए तबादलें

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 02:21 PM IST

सुर्खियां

राजस्थान: मुख्यमंत्री की कमान संभालने के साथ ही अशोक गहलोत ने 40 आईएएस अफसरों के किए तबादलें

गहलोत सरकार के गठन के बाद पहले प्रशासनिक फेरबदल में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है।
Dec 19, 2018, 11:32 am ISTNationAazad Staff
Ashok Gehlot
  Ashok Gehlot

राजस्‍थान में मुख्यमंत्री की कमान संभालने के साथ ही अशोक गहलोत एक्शन फार्म में दिखने लगे है। अशोक गहलोत ने  मुख्य मंत्री की कमान संभालने के साथ ही सबसे पहले 40 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने 4 आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

तबादला सूची में वसुंधरा राजे सरकार के दौरान कम महत्व वाले विभागों में रहे आईएएस अफसरों को महत्व वाले विभाग दिए गए है, जबकि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान महत्व वाले विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसरों को अपेक्षानुसार कम महत्व वाले विभाग दिए गए हैं।

-

पर्यटन और वन विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है।वहीं इस पद पर  कार्य कर रहे तन्मय कुमार को बीकानेर में आयुक्त सिंचित क्षेत्र विकास के पद पर लगाया गया है। रांका को रीको के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग के शासन सचिव अजिताभ शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव तथा चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव राजन विशाल को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव बनाया गया है। नवीन महाजन को अपने पद के साथ साथ अध्यक्ष राज्य इंदिरा गांधी नहर मंडल, कुंजीलाल मीणा को  शासन सचिव देवस्थान विभाग, शुचि शर्मा को शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और टी रविकांत को शासन सचिव सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!