सिवान में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकरा कर चार की मौत

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:22 PM IST

सुर्खियां

सिवान में बड़ा हादसा, ट्रेन से टकरा कर चार की मौत

कोहरे के कारण हुआ हादसा
Feb 2, 2018, 11:07 am ISTNationAazad Staff
Train
  Train

बिहार में स्थित सिवान जिले के कचहरी स्टेशन समीप दाहा नदी पर बने पुल पर ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरहा इस घटना की वजह का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गोपालगंज के ही रहनेवाले थे। इस हादसे में मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बहरहाल घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि घने कोहरे की वजह से लोग आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए और इस दुर्घटना में चार लोगों की ट्रेन से कटकर जान चली गई। सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!