Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:01 AM IST
हैदराबाद में 2007 में हुए दोहरे बम धमाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल कोर्ट ने दो अभियुक्त (अनिक शाफीक सईद और इस्माइल चौधरी) को दोषी करार दिया। तो वहीं दो को बरी कर दिया है। पांचवें आरोपी पर फैसला सोमवार को सुनाया जाएगा। बता दें कि इस मामले में दो आरोपी फरार है। सभी पांचो आरोपी चरलापल्ली जेल में बंद हैं।
27 अगस्त को मामले में फैसला 4 सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था। तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ब्रांच ने मामले की जांच की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकवादी थे। एजेंसी ने 5 आरोपियों के खिलाफ 4 चार्ज शीट दायर किए थे और दो फरार आरोपियों रियाज भटकल और इकबाल भटकल को भी नामजद किया था।
-मालूम हो कि हैदराबाद के गोकुल चाट और लुंबिनी पार्क में 2007 में हुए दोहरे बम ब्लास्ट 44 लोगों की जान चली गई थी और 68 लोग घायल हो गए थे। प्रसिद्ध भोजनालय गोकुल चाट के पास हुए विस्फोट में 32 लोगों की जान चली गई थी और 47 घायल हो गए थे जबकि राज्य सचिवालय से सटे लुंबिनी पार्क के ओपन एयर थिएटर में हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए थे और 21 अन्य घायल हुए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!