हमले के डर से गुजरात छोड़ कर जा रहे उत्तर भारतीय, अब तक 20 हजार लोगों ने किया पलायन

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 01:36 AM IST

सुर्खियां

हमले के डर से गुजरात छोड़ कर जा रहे उत्तर भारतीय, अब तक 20 हजार लोगों ने किया पलायन

गुजरात में उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ बढ़ रहे हमलों ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। इन हमलों को लेकर राजनीति भी गर्मा गई है। बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे के लिए एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं।
Oct 9, 2018, 2:53 pm ISTNationAazad Staff
Migrate
  Migrate

गुजरात के साबरकांठा जिले में 12 महीने की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में उत्तर भारत के एक युवक को अपराधी पाए जाने के बाद से यूपी-बिहार के लोगों पर हमले का सिलसिला अब भी जारी है। जिसके मद्दे नजर गैर गुजरातियों को गुजरात से पलायन करना पड़ रहा है।

उत्तर भारतीय विकास परिषद के अध्यक्ष महेशसिंह कुशवाह ने दावा किया है कि एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के 20 हजार से ज्यादा लोग राज्य छोड़कर जा चुके हैं। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात कर इस बारे में चिंता जताई थी। हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मामले में लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि पिछले 48 घंटों में हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई है।

-

और ये भी पढ़े: गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हो रहे हमले को लेकर मायावती ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

लेकिन सीएम का ये दावा उस वक्त फेल होता हुआ नजर आया जब ये खबर आई कि अहमदाबाद में करीब 47 उत्तर भारतीयों को बंधक बना लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैर-गुजरातियों पर हमले की 56 घटनाएं सामने आई है। जिसमें 431 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरे प्रांत के लोगों की सुरक्षा के लिए एसआरपी की 17 कंपनी तैनात है।वहीं  सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वाले 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 15 को पकड़ा जा चुका है। हालांकि इस हमलों के कारण गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!