Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 04:39 AM IST
देश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहें है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के रेवाड़ी से आई है। जहां एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारों के मुताबिक इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब लड़की कोचिंग के लिए घर से निकली थी, इस दौरान लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
इस मामले में पीडिता की मां ने कहा है कि मेरी बेटी ने जब सीबीएसई की परीक्षा में टॉप किया था तो खुद पीएम मोदी ने उसे सम्मानित किया था। मोदी जी कहते हैं 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' लेकिन कैसे ? मैं अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगती हूं...
-पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर गंभीर हालात में पाया गया। अब तक इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों की शिनाख्त की है। वहीं इस मामले में हिरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी। उन्हे छोड़ा नहीं जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!