Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 02:20 PM IST
कर्नाटक के चामराजनगर में प्रसाद खाने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 72 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सीएम ने मरीजों के इलाज के लिए मंड्या और मैसूर में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इलाज के जरूरी इंतजामों और 108 एम्बुलेंस सर्विस पर अधिकारी नजर रख रहे हैं। वहीं सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।
-इस पूरी घटना के जांच के आदेश दिए जा चुके है ताकि यह सामने आ सके कि इसके पीछे क्या वजह है। वहीं फॉरेंसिक लैब में प्रसाद का सेंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर में पूजा के बाद लोगों को प्रसाद के तौर पर चावल का पुलाव बांटा गया था। जिसमें मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। हालांकि, लोगों ने इसे नजरअंदाज कर खा लिया। इसके बाद कुछ लोगों को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गए। आनन-फानन में लोगों को स्थानीय अस्पतालों तक पहुंचाया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!