Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:47 PM IST
मोदी सराकर द्वारा किए गए नोटबंदी के बाद कुछ नोटों पर प्रतिबंद लगाया गया तो कुछ नए नोट को लागू किया गया। 10, 50, 200, 500 के नए नोट लागू किए जाने के बाद सरकार अब 100 रुपए के भी नए नोट जारी करने जा रही है। 100 रुपए का ये नया नोट रंग-रूप में बिल्कुल ही अलग है। इस नोट की खासियत यह है कि ये पूरी तरह से भारतीय है। इस नोट में आपको मेक इन इंडिया की छवी भी दिखेगी।
यह पहला नोट होगा, जिसमें तकनीक से लेकर सामान तक, सब कुछ भारतीय है। इस नोट में लगने वाला कागज भारत में तैयार किया गया है। प्रिंटिंग में लगने वाली स्याही भारतीय है और सिक्योरिटी फीचर भी पूरी तरह भारत में ही तैयार किए गए हैं। नोट की एक और खासियत इसमें छपने वाला स्मारक भी है। नए नोट की सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो रंग से कंट्रास्ट में होगा। नोट का रंग हल्का जामुनी होगा। आरबीआइ सूत्रों के अनुसार यही सबसे बड़ा सिक्योरिटी फीचर है।
-मध्यप्रदेश के देवास स्थित बैंक नोट प्रेस में इनकी छपाई शुरू हो गई है। अभी तकरीबन 2000 करोड़ रुपये की राशि में नोट छापे जाएंगे। नए नोटों का पुराने नोटों पर असर नहीं पड़ेगा और दोनों तरह के नोट एक साथ प्रचलन में जारी रहेंगे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!