Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 11:01 PM IST
केंद्र सरकार के खिलाफ आज किसान आंदोलन का दूसरा दिन है। किसानों से जुड़े लगभग 200 से अधिक संगठनों ने मिलकर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। किसान ने इस आदोलन का नाम गांव बंद दिया है। इस आंदोलन के दौरान किसान प्रदर्शन के लिए शहर का रुख नहीं करेंगे। हालांकि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने दस जून को भारत बंद करने का आह्वान किया है। इसी के साथ उन्होने कहा कि राष्ट्रीय किसान महासंघ के संयोजक शिवकुमार शर्मा ‘कक्काजी’ ने कहा, मध्यप्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ से शुरू हो गया है।इस आंदोलन के दौरान किसानों ने शहरों में सब्जी-फल आदि की स्पलाई पर रोक लगा दी है। सोमवार को कई स्थानों पर किसानों ने कई लीटर दूध बहाकर प्रदर्शन किया।
जाने किसानों की मांगों के बारे में
1. किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएं।
2. सभी फसलों पर लागत के आधार पर डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य यानी (MSP) दिया जाएं।
3. छोटे किसानों की आय सुनिश्चित की जाए।
4. फल, सब्जी, दूध के दाम भी लागत के आधार पर डेढ़े गुना समर्थन मूल्य पर तय किए जाएं।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!