Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:38 AM IST
भिगोए हुए चने हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसमें बड़ी मात्रा में आयरन, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए लाभदाय है। इसे खाने से शरीर को कई एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है।
चना खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इससे हार्ट डिजीज़ का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है। भिगोए हुए चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है।
-अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना चना खाने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।
अगर आप बार-बार यूरिन जाने की समस्या से परेशान हैं तो भीगे चनों को गुड़ के साथ खाएं। ऐसा करने से इस तरह की प्रॉब्लम से राहत मिलेगी।
ये स्किन को भी निखारने में मददगार है। अगर आप भिगोए हुए चने में नमक डाल कर चबा-चबाकर खाते है तो इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होने लगती है। इसका रोजाना सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे खुजली, रैशेज़, पिंपल आदि दूर हो जाती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!