Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:01 AM IST
लू से बचने के लिए घरेलू नुस्खे काफी असरकारी होते हैं। लू लगने की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होना है। इसलिए गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
लू से बचने के लिए खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही है तो सिर अवश्य ढंके। इसके साथ ही आंखों पर सनग्लासेस लगाएं और हो सके तो सफेद या हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें।
-ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। अधिक गर्मी में मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, जलजीरा, लस्सी, आम का पन्ना पिएं या आम की चटनी खाएं।
अधिकतर बच्चे या बुजुर्ग लोग आसानी से लू की चपेट में आ जाते है। क्योंकि उनमें गर्मी का सामना करने की शक्ति कम होती है।
लू लगने पर करें ये काम -
अगर किसी को लू लग जाए तो तुरंत प्याज का रस शहद में मिलाकर देना चाहिए। रोगी के शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछना चाहिए। इसके साथ ही चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन अत्यंत कम कर देना चाहिए।
कच्ची प्याज भी लू से बचाने में मददगार होता है। आप खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद बनाकर खा सकते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए तरबूज, ककड़ी, खीरा खाना चाहिए। इसके अलावा फलों का जूस लेना भी फायदेमंद है।
लू लगने के बाद मरीज के तलवे पर कच्ची लौकी घिसें, इससे सारी गर्मी लौकी खींच लेगी और तुरंत राहत मिलेगी। लौकी कुम्हला जाए तो समझें कि लू की गर्मी उतर रही है। यह क्रिया बार-बार दोहराएं।
कच्चे आम को गरम राख पर मंद आंच वाले अंगारे में भुनें। ठंडा होने पर उसका गूदा (पल्प) निकालकर उसमें पानी मिलाकर मसलना चाहिए। इसमें जीरा, धनिया, शकर, नमक, कालीमिर्च डालकर पन्ना बनाना चाहिए। पन्ने को लू के रोगी को थोड़ी-थोड़ी देर में दिया जाना चाहिए।
लू लगने के लक्षण
— सिर दर्द।
— चक्कर आना।
— गर्मी के बावजूद पसीना नहीं आना।
— त्वचा लाल , गर्म और सूखी हो जाना।
— मांसपेशीयों में ऐंठन होना।
— जी घबराना या उल्टी होना।
— साँस लेने में परेशानी महसूस होना।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!