डायबिटीज को कम करने में सहायक है ये आहार

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:32 AM IST

सुर्खियां

डायबिटीज को कम करने में सहायक है ये आहार

मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही डायबिटीज से लड़ने में मददगार हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण करता है।
Sep 4, 2018, 12:51 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Vegetables
  Vegetables

डायबिटिक को कम करने के लिए ज्यादा फाइबर युक्त भोजन, का सेवन करना चाहिए। गेहूं की रोटी, जई, छिलके वाली दाल व हरी सब्जियां इत्यादि का सेवन करें। इनमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शामिल होता है। ध्यान रहें की जिन्हे डायबिटीज की समस्या है वे लोग डायबिटीज को नियंत्रण करने वाली औषधियों के प्रयोग के दौरान भोजन नहीं छोड़े।

बता दें कि गेहूं, ओट्स, जौ फाइबर रिच होते हैं जो धीरे-धीरे पचाते हैं। इससे ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ पाता है। इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तुलसी के बीज, जैतून का तेल, अलसी, बादाम का सेवन करें।

-

पपीता, चेरीज, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कद्दू के बीज,लौकी, मूली, फूलगोभी, ब्रोकली, बंदगोभी,करेला, सहजन, पालक, तुरई, शलगम, भी डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

और ये भी पढ़े: अंगूर डायबिटीज के लिए होता है फायदे मंद

इन चीजों का ना करें सेवन -

पूरी, कचौड़ी, समोसा, पकौड़े आदि खाने से बचना चाहिए। गुड़, शक्कर, मिश्री, चीनी, शर्बत, मुरब्बा, शहद, पिज़्ज़ा, बर्गर, क्रीम रोल,आइसक्रीम तथा ठंडे पेय पदार्थ इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। इससके साथ ही चावल और आलू का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!