सर्दियों में घर पर बनाए 'सोयाबीन के लड्डू’

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:03 AM IST

सुर्खियां

सर्दियों में घर पर बनाए 'सोयाबीन के लड्डू’

सोयाबीन लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट होते है उतने ही हेल्दी भी होते है। इसे बना कर 1 से दो महीने के लिए टाइट कंटेनर में स्टोर भी कर के रखा जा सकते है।
Nov 27, 2018, 2:52 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Soyabean Laddu
  Soyabean Laddu

सोयाबीन लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

सोयाबीन का आटा - 1 कप

-

गेंहू का आटा -1 कप

चीनी - 1.5 कप

घी - 3/4 कप

काजू - 7 से 8

बादाम - 5 से 6

पिस्ता -10 से 12

इलाईची -4 से 5 (बारीक कुटू हुई)

सोयाबीन लड्डू बनाने की विधि -

1. सोयाबीन लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा और सोयाबीन का आटा छान लें।

2. इसके बाद एक कढ़ाही में घी गर्म करें।

3. घी गर्म होने पर दोनों आटे को कढ़ाहीं में डालें और चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

4. आटे के ठंडे होने पर उसमें बूरा या शक्कर(खांड) को मिलाएं। सोयाबीन लड्डू बनाने में ब्राउन सुगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. इसके बाद बारीक कटे हुई मेवा डालें और मिक्स करें।

6. अब लड्डू के मिश्रण को हाथ में लेकर गोल घुमाते हुए लड्डू का आकार बनाएं।

7. अब तैयार सोयाबीन लड्डू को प्लेट में रखें और सर्व करें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!