शरीर पर होने वाले मस्सों को इस प्रकार करे दूर, अपनाए ये घरेलू नूस्के

Thursday, May 16, 2024 | Last Update : 07:28 AM IST


शरीर पर होने वाले मस्सों को इस प्रकार करे दूर, अपनाए ये घरेलू नूस्के

शरीर पर मस्से होने का मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस होता है जो आमतौर पर पिगमेंट कोशिकाओं का एक समूह होता है।
May 4, 2018, 12:28 pm ISTLifestyleAazad Staff
Wart
  Wart

अगर आप भी शरीर पर अनचाहे मस्सों से परेशान है, या फिर ये अनचाहे मस्से आपकी खूबसूरती को बिगाड़ रहे है और इनसे बचने के लिए आपने कई तरह की दवाई कराकर थक चुके है तो आज हम आपको इस मस्सों से बचने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाए बताने जा रहे है जो इन मस्सों को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर देगा। तो आइये जानते है मस्सों को दूर करने के उपाए…

केले के इस्तेमाल से मस्से को दूर किया जा सकता है। केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं। मस्सों को दूर करने के लिए केले के छिलके को मस्सों के ऊपर रातभर लगा रहने दें। ऐसा करने से एक रात में ही आप मस्सों की परेशानी से निजात पा सकते हैं।  

आलू के इस्तेमाल से भी मस्सों को हटाया जा सकता है। इसके लिए आप आलू को छीलकर उसका पेस्ट अपने मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके मस्से झट से दूर हो जाएंगे।

चूना और घी के इस्तेमाल से भी इसे दूर किया जा सकता है। मस्सों को दूर करने के लिए चूना और घी बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से मस्सा जड़ से खत्म हो जाते हैं।

...

Featured Videos!