कच्ची केरी की दाल 

Wednesday, Apr 24, 2024 | Last Update : 06:11 PM IST


कच्ची केरी की दाल 

गर्मी के दिनों में यह केरी दाल बेहद स्वादिस्ट लगती है | इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है | 
Dec 30, 2017, 11:55 pm ISTLifestyleSarita Pant
Raw keri dal
  Raw keri dal

कच्ची केरी की दाल 

सामाग्री : चने की दाल एक कटोरी , पाव कटोरी ताजे कच्चे आम केरी का कदूकस , २ - ३ मिर्ची , धनिया , शक्कर , नमक | तड़के के लिए राई ,हींग , कड़ी पत्ता और तेल 

बनाने की विधि : चने की दाल धो कर थोड़े से पानी में ३ -४ घंटे तक भिगोकर रखे | बाद में उसमे दो मिर्ची डालकर दरदरा पीस ले | पीसते समय पानी न डाले |

दरदरे घोल में कदुकस की हुई केरि, शक्कर, नमक मिला ले | इधर दो -तीन चमच्च तेल गरम कर उसमे राई , हींग , एक मिर्ची एवं कड़ी पत्ता डालकर तड़का तैयार करै | उसे ठंडा होने दे |

उसके बाद दाल - केरी में तड़का मिला ले | सबसे आखरी में धनिया मिक्स करे |

गर्मी के दिनों में यह केरी दाल बेहद स्वादिस्ट लगती है | इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है | 

...

Featured Videos!