Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:33 AM IST
खरबूजे की आइसक्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
दूध- 1 लीटर फुलक्रीम
खरबूजा- 1 मध्यम आकार का खरबूजा ले और इसके गूदे को अच्छी तरह मैश करके फ्रिज में रख दें।
कॉर्न फ्लोर- 2 बड़ा चम्मच
फ्रेश क्रीम- 1 कप
वनीला- एसेंस 2-3 बूंद
चीनी- 3/4 कप
खरबूजे की आइसक्रीम बनाने की विधि-
खरबूजे की आइसक्रीम के लिए सबसे पहले एक चौथाई कप दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद बचे हुए दूध को एक पैन में डालकर मीडियम आंच में 15 मिनट तक उबाल लें। अब इसमें कॉर्न फ्लोर वाला दूध डालकर अच्छे से चलाए। इसे 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाते रहे, कुछ देर बाद गैस को बंद कर दें। इस मिश्रण में अब आप चीनी मिलाए इसके साथ ही आप इसमें वनीला एसेंस की कुछ बूंदें भी मिक्स कर दें और इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी अच्छी तरह घुल न जाए।
इस मिश्रण को अब ठंडा होने दें। पूरी तरह ठंडा होने पर ढककर फ्रीजर में रख दें। करीब 3 से 4 घंटे बाद से फ्रिज से निकालें और अच्छी तरह चला कर पिघला दें। अब एक कटोरे में क्रीम लेकर फेंट लें और इसे तैयार मिश्रण में डाल दें। अब इसमें मैश किया खरबूजा डाल कर मथानी से चला कर मिला दें। अब वापस इसे फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें। तकरीबन 4 या 5 घंटे बाद इस निकाले और सर्व करें।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!