होली के मौके पर बनाए मावे की गुझिया

Friday, Apr 26, 2024 | Last Update : 07:16 PM IST

होली के मौके पर बनाए मावे की गुझिया

इस साल होली के मौके पर खाए और सबको खिलाए मावे की गुझिया
Feb 21, 2018, 3:44 pm ISTLifestyleAazad Staff
Mawa gujiya
  Mawa gujiya

होली के मौके पर रंग खेलने के साथ-साथ तरह-तरह पकवान खाने का मौका मिलता है। होली पर सभी लोग तरह-तरह के लजीज पकवान बनाते हैं। ऐसे में सबके घरों में मावे की गुझिया जरूर मिलती है। तो आइये जानते है मावे की टेस्टी गुझिया बनाने का तरीका और रेसिपी-
मावे की 'गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
    •    मावा- 400 ग्राम
    •    सूजी- 100 ग्राम
    •    घी- 2 टेबल स्पून
    •    चीनी- 400 ग्राम
    •    काजू- 100 ग्राम
    •    किशमिश- 50 ग्राम
    •    छोटी इलाइची- 7-8
    •    सूखा नारियल- 100 ग्राम
            रिफाइंड तेल- गुझिया तलने के लिए

ऐसे तैयार करें भरावन
    •    गुझिया का भरावन बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक अच्छे से भून लें।
    •    इसके बाद कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें।
    •    अब चीनी को पीसकर सूखे मेवे काटकर तैयार कर लें।
    •    इसके बाद मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लें।
    •    इस तरह तैयार है गुझिया का भरावन।

'गुझिया के आटे' के लिए सामग्री
    •    मैदा- 500 ग्राम (4 कप)
    •    दूध या दही- 50 ग्राम (1/4 कप)
    •    घी- 125 ग्राम (2/3 कप)
    •    

ऐसे बनाएं गुझिया -
    •    गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले गुझिया का आटा तैयार करेंगे।
    •    इसके लिए मैदे में पिघला घी, दूध या दही डालकर पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथें।
    •    इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।
    •    आधे घंटे बाद आटे को मसल कर मुलायम करें।
    •    इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गीले कपड़े से ढककर रखें।
    •    लोइयों को छोटी पूरी बेल कर इसमें भरावन भरकर किनारों से मोड़ते हुए गुझिया काट लें।
    •    इसके बाद मोटे तले की कढ़ाई में घी गर्म करके गुझिया तलें।
    •    गुझिया को हल्का ब्राउन होने तक तलते रहें।
    •    इस तरह तैयार है टेस्टी गर्मा-गरम गुझिया।

...

Featured Videos!