इस तरह घर में बनाये चॉकलेट आइसक्रीम

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:41 AM IST

सुर्खियां

इस तरह घर में बनाये चॉकलेट आइसक्रीम

बेहद ही आसान है चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की रेसिपी
May 9, 2018, 2:48 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
chocolate ice cream
  chocolate ice cream

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने का अलग ही मजा होता है।घर में बच्चे हो या बुढ़े आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद है। आज हम आपको चॉकलेट आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी के माध्यम से आप घर पर ही बच्चों के लिए डिलिशियस आइसक्रीम बना सकती हैं। जो खाने में वाकई लाजवाब है। तो आईये जानते है आइसक्रीम बनाने का तरीका और रेसिपी।


चॉकलेट आइसक्रीम के लिए सामग्री
    •    चॉकलेट बार: 100 ग्राम
    •    ताजा क्रीम: 100 ग्राम
    •    चीनी: 80 ग्राम
    •    गाढ़ा दूध: 100 मिली.
    •    मिल्क पावडर: 20 ग्राम

-

विधि
    •    50 ग्राम चॉकलेट बार को कस लें।
    •    दूध में कसी हुई चॉकलेट, मिल्क पावडर और चीनी मिलाकर खूब फेंट लें।
    •    तैयार मिश्रण ट्रे में पलट कर फ्रीजर में रख दें।
    •    घंटे भर बाद अधजमी आइसक्रीम को निकालकर क्रीम मिलाकर फेंटें और फिर जमने के लिए रख दें।
    •    जम जाने पर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम परोसें।
    •    परोसते समय ऊपर से कटी हुई चॉकलेट डालें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!