Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:03 AM IST
दिवाली के ठिक एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है और इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन जैसी कई चीजे खरीदते है लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन कुछ ऐसी भी चीजे है जिसे खरीदने से बुरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको इस लेख में ऐसी ही जानकारी देने जा रहे है जिसे धनतेरस के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है…..
लोहा - लोहे से बनी कसी भी धातु व सामग्री को धनतेरस के दिन घर में खरीद कर नहीं लाना चाहिए। अगर आपको लोहे की बनी हुईं चीजें घर में लानी है तो वो एक दिन पहले ही खरीद लें।
-स्टील - स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है।
शीशे का सामान- राहु से संबंधित वस्तु होने के कारण इनकी खरीदारी से बचना चाहिए। अगर शीशे का सामान खरीदना जरूरी ही है तब इस बात का ध्यान रखें कि वह पारदर्शी हो धुंधला शीशा न खरीदें, कांच की बनी वस्तुएं न लें।
काला रंग की वस्तु - काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस के शुभ दिन पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
चाकू, कैंची जौसी धारदार हथियार- धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए।
तेल, घी जैसी चीजे नहीं खरीदें- धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड इत्यादि को खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। इस लिए इन चिजों को खरीदने से परहेज करें।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!