अंडे खाने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:04 AM IST

सुर्खियां

अंडे खाने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन और कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए लाभदायक हैं लेकिन ज्यादा अंडा खाना हमारे शरीर के लिए हानिकार साबित हो सकता है।
Dec 18, 2018, 2:25 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Egg
  Egg

अंडे खाने से शरीर को जरूरी विटामिन व मिनरल्स मिलते हैं लेकिन ज्यादा अंडा खाना भी शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में अंडे खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है जो शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है।

जो लोग अंडे का ज्यादा सेवन करते है उन लोगों में कैंसर होने का डर रहता है। एक नई रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

-

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज़  व हृदय संबंधी रोग है, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नहीं खाना चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है जो हृदय के लिए नुकसानदेह है।

अधिक अंडे खाना से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द, मोटापे की समस्या हो सकती है।

अंडे का ज्यादा सेवन करने से चैहरे पर दाग-धब्बे हो सकते हैं।

अधपक्के अंडे से साल्मोनेला का खतरा रहता है जिससे फूड प्वांजनिंग हो सकती है। अंडे को ठीक से नहीं पकाने पर इससे सूजन, उल्टी व पेट की अन्य समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम में इससे संक्रमण का खतरा रहता है।

कच्चे अंडे में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए कच्‍चा अंडा खाने से बचना चाहिए । कच्‍चा अंडा खाने से रोग- प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!