शरीफा सेहत के लिए फायदेमंद

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:42 AM IST

सुर्खियां

शरीफा सेहत के लिए फायदेमंद

‘शरीफा फल’ का सेवन कई बीमारियों को करता है दूर
Mar 20, 2018, 3:19 pm ISTLifestyle & HealthAazad Staff
Custard Apple
  Custard Apple

शरीफे का सेवन कई बड़ी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी होता है। शरीफे के पत्तों का इस्तेमाल युनानी दवाई बनाने के लिए भी किया जाता है। शरीफा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम , मैग्निशियम, फाइबर व न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है। शरीफे में मौजूबद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

शरीफे में में मौजूद विटामिन बी-6 और एंटीऑक्सीडेंट के गुण दिमाग को तेज करने के साथ तनाव को भी कम करते हैं।

-

शरीफे में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो अस्थमा के अटैक से बचाने में मदद करता है। शरीफे में पोटैशियम, मैग्निशियम पाया जाता है जो दिल की बीमारियों से बचाता है।

इसका रोजाना सेवन आखों लाभकारी है। शरीफा में विटामिन ए, विटामिन सी और राइबोफ्लोविन पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

कब्ज के समस्यां को भी दूर करने में सहायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है।

ब्लड प्रेशर को कम करने में - शरीफे का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए - शरीफे में कॉपर, आयरन होने के कारण यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गर्भावस्था में होने वाली परेशानियां बहुत हद तक कम हो जाती हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!