Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:42 AM IST
तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल है। तरबूज में भरपूर मात्रा में पोष्ठिक होता है। जो सेहत के लिए लाभदायक है। तरबूज खाने से कई प्रकार की बीमारियां भी दूर होती है। गर्मियों में तरबूज पानी की कमी को दूर करता है। ये ऐसा फल है जिसमें 92 फीसदी तक पानी होता है। तरबूज शरीर से गर्मी को दूर करता है।
तरबूज में वीटामिन बी6, सी, और ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है।
-तरबूज स्कीन के लिए भी अच्छा मना जता है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
तरबूज खाने से दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये दिमाग को शांत रखता है। तरबूज को चेहरे पर रगड़ने से निखार तो आता है ही साथ ही ब्लैकहेड्स भी हट जाते हैं।
ये कब्ज की समस्या दूर करने में भी सहायक है। साथ ही खून की कमी होने पर इसका जूस फायदेमंद साबित होता है।
तरबूज नैचरल डिटॉक्सफाईंग एजेन्ट का काम करता है। इसमें पानी और मिनरल उच्च मात्रा में होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
तरबूज में जो विटामिन बी-6 होता है वह बुद्धि को प्रखर करने में सहायता करता है। जो स्टूडेंट्स अपना ज़्यादातर समय पढ़ने में लगाते हैं उनके लिए यह उपयोगी होता है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!