Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:44 AM IST
हिंदू धर्म में प्रचीन काल से ही मोर की पंख को बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी मोर पंख को अपने सिर पर स्थान दिया है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा सामग्री में मोर की पंख का विशेष महत्व होता है।हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। मोर पंख से आपका दुर्भाग्य खत्म होता है और सौभाग्य की शुरुआत होती है।
अपने घर के बेडरूम में पूर्व-दक्षिण की दिशा में मोर पंख को अवश्य लगाना चाहिए। अगर आपका कोई कार्य अटका हुआ है या फिर काम होते-होते रुक गया है। तो इस विधि को करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेगें।
-अपने घर और दुकान में दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख को रखना चाहिए। इससे घर में हो रही पैसे की तंगी से छुटकारा मिलेगा और घर में शुख-शान्ति आएगी।
मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। बौद्ध धर्म के अनुसार मोर अपनी पूंछ फैलाकर अपने सारे पंखों को खोल देता है, इसलिए उसके पंख खुलेपन अर्थात जहां विचारों की कमी ना हो, व्यक्तियों के दिल में हर किसी के लिए प्रेम और सानिध्य हो, जैसे हालातों को दर्शाते हैं।
मोर पंख को ईसाई धर्म के लिए भी खास माना जाता है। मोर के पंख, अमरता, पुनर्जीवन और अध्यात्मिक शिक्षा के लिए भी खास माना गया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!