जलजीरा पीने के फायदे

Tuesday, Apr 23, 2024 | Last Update : 10:52 PM IST

जलजीरा पीने के फायदे

विटामिन सी की कमी को दूर करता है जलजीरा
Mar 27, 2018, 9:58 am ISTLifestyleAazad Staff
Jaljeera
  Jaljeera

गर्मी के मौसम में जलजीरे का सेवन ना सिर्फ हमारी प्यास बूझाता है बल्कि हमारे शरीर में उर्जा को भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि जलजीरा कई खूबियों से भर्पूर है। जलजीरा में मिलाया गया काला नमक, ज़ीरा, अदरक, नींबू, पुदीना, आमचूर पावडर और इसी तरह की अन्य सामग्री, इसे न सिर्फ टेस्ट में शानदार बनाती है बल्कि सेहत के लिए भी ये एक हेल्दी ड्रिंक बन जाती है।

 जलजीरा खून की कमी को दूर करता है।  जीरा में लौह पदार्थ काफी पाया जाता है। इसलिए रोज जलजीरा पीने से खून की कमी नहीं होती है।

गर्मी में शरीर में हो रही पानी और खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। जिससे एनीमिया रोग होने का खतरा नहीं होता है।

जलजीरा में आमचूर पावडर डाला जाता है। आमचूर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि आपकी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और बहुत सी बीमारियों से आपका बचाव करता है।

गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है।

जलजीरा गैस की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो जलजीरा का सेवन करना शुरु कर दे इसके सवन से इन परेशामियों से आराम मिलेगा।

...

Featured Videos!