खाली पेट लहसुन खाने से होते है ये फायदे
लहसुन का खाली पेट सेवन कई बीमारियों को दूर करता है। ये पेट की समस्याओं के साथ साथ हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में असरदार है।
garlic
लहसुन खाने के कई फायदे है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। कहा जाता है कि किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप हर रोज सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो ये कई बीमारियों को दूर करने में भी असरदार है। आज हम इस लेख में आपको लहसुन खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है तो आइये जानते है….
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल -
भुना लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी असरदार साबित होता है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अच्छा माना गया है क्योंकि ये बीपी को कम करता है।
पेट की समस्या करे दूर -
लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है। साथ ही ये पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है। खासतौर पर जब इसे खाली पेट खाया जाए।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए-
लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।
ट्यूबरकुलोसिस में लाभकारी-
ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक)- एक दिन में लहसुन की एक पूरी गांठ खाएं। टी.बी में यह उपाय बहुत असरदार साबित होता है।
और ये भी पढ़े: लहसुन की चाय करती है कई बीमारियों को दूर, इसके ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
भूख बढाए-
यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
सर्दी-खांसी में राहत-
लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा है।
Leave a Comment
Discussion Updates (0)
No comments published yet. Be the first to share your insights!