Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:08 AM IST
हाई बीपी से छुटकारा-
लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है। लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने की सलाह दी जाती है।
पेट की बीमारियां होती है दूर -
पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें। खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्ज से आराम मिलेगा।
दिल रहेगा सेहतमंद
लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है।
भूख बढाए -
लहसुन पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है तथा भूख भी बढ़ाता है। लहसुन तनाव को भी कम करने में सहायक होता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है।
डाइजेशन होगा बेहतर
खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और भूख बढ़ती है। ट्यूबरक्लोसिस (तपेदिक) में लहसुन खाना लाभदायक होता है। एक दिन में लहसुन की एक पूरी गाँठ खाएं। इससे काफी लाभ होगा।
सर्दी-खांसी में राहत
लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में फायदा होता है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!