Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:38 AM IST
क्या खोया क्या पाया जग में
मिलते और बिछड़ते मग में
मुझे किसी से नहीं शिक़ायत
यद्द्पि छला गया पग पग में
एक दृष्टि बीती पर डालें
यादों की पोटली टटोलें
अपने ही मन से कुछ बोलें
पृथ्वी लाखों वर्ष पुरानी
-
जीवन एक अनन्त कहानी
पर तन की अपनी सीमाएँ
यद्द्पि सौ शरदों की वाणी
इतना काफ़ी है अंतिम दस्तक
पर ख़ुद दरवाज़ा खोलें
अपने ही मन से कुछ बोलें
जन्म मरण का अविरत फेरा
जीवन बंजारों का डेरा
आज यहां कल कहाँ कूच है
कौन जानता किधर सवेरा
अँधियारा आकाश असीमित
प्राणों के पंखों को तौलें
अपने ही मन से कुछ बोलें
-अटल बिहारी वाजपेयी
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!