इंद्र कुमार गुजराल की आज है जयंती

Friday, Apr 19, 2024 | Last Update : 05:16 PM IST


इंद्र कुमार गुजराल की आज है जयंती

4 दिसंबर 1919 को हुआ था इंद्र कुमार गुजराल का जन्म
Dec 4, 2017, 4:09 pm ISTLeadersAazad Staff
nder Kumar Gujra
  nder Kumar Gujra

इंद्र कुमार गुजराल का  जन्म 4 दिसम्बर 1919 को पंजाब के झेलम में हुआ। श्री इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल, 1997 को भारत के 12 वें प्रधानमंत्री बने। इनके माता-पिता स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने पंजाब के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। वर्ष 1931 में 11 वर्ष की उम्र में इंद्र कुमार गुजराल ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया जिसमें पुलिस ने उनको झेलम में युवा बच्चों के आन्दोलन का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद बर्बरता से पीटा हुई । 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान उन्हें फिर से गिरफ्तार किया गया।

कम्यूनिस्ट पार्टी से राजनीति का सफर शुरु करने वाले इंद्र कुमार गुजराल अरसे तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। हालांकि हाद में वो जनता दल में सामिल हो गए।

26 मई 1945 को उन्होंने श्रीमती शीला गुजराल से विवाह किया।इंदर कुमार जून 1996 से राज्य सभा के नेता रहे। वह 1996 में हुई संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के भारतीय प्रतिनिधिमंडल के राजनेता भी रह चुके है। 1995 में जिनेवा में हुए मानव अधिकार संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन के भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता रह चुके है।

1959 से 1964 तक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर बने रहे। इन्होने लाहौर छात्र संघ के अध्यक्ष का भी पदभार संभाला इसके साथ ही ये पंजाब छात्र महासंघ के महासचिव भी रहे। गुजराल नारी निकेतन न्यास एवं जालंधर (पंजाब) के ए.एन. गुजराल मेमोरियल स्कूल के अध्यक्ष का भी पद संभाला । गुजराल राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा थिएटर पर लेखन-कार्य और समीक्षा करते थे। 30 नवंबर 2012 को उनका निधन हो गया था।

...

Featured Videos!